दोस्तों आज हम देखेंगे की भारत में अब तक कौन कौन राष्ट्रपति हुए। स्वागत है आपका हमारे इस लेख List of presidents in India (president of india list in hindi ).
आज का यह लेख मैं आपके लिए General knowledge ( सामान्य ज्ञान ) सेक्शन के अंतर्गत लाई हूं ।
क्या आपको पता है ? भारतीय संविधान का अनुच्छेद 52 के अनुसार भारत का राष्ट्रपति होगा। संघ की कार्यकारी शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी ।
राष्ट्रपति सरकार की संसदीय प्रणाली का संवैधानिक प्रमुख होता है। वह राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करता है लेकिन उस पर शासन नहीं करता है। असली सत्ता मंत्रिपरिषद के हाथों में होती है।
राष्ट्रपति का चुनाव (i) संसद के दोनों सदनों के चुने हुए सदस्यों द्वारा किया जाता है (ii) राज्य विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य (iii) दिल्ली और पुदुचेरी की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य (70 वें संशोधन अधिनियम, 1992 द्वारा जोड़े गए) ।
First president of India / भारत के पहले राष्ट्रपति
तो भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे ? who is the first president of India ?
भारत के पहले राष्ट्रपति थे डॉ. राजेंद्र प्रसाद। वो जनवरी 26, 1950 – मई 13, 1962 तक राष्ट्रपति रहे।
डॉ राजेन्द्र प्रसाद इस महान स्वतंत्रा सेनानी थे और उन्होंने स्वतंत्रा संग्राम में एक बड़ी भूमिका निभायी थी।
वो इंडियन नेशनल कॉग्रेस के अध्यक्ष भी रहे थे। और वो भारत के आजाद होने के बाद 1946 & 1947 में कृषि और खाद्य मंत्री भी रहे।
डॉ राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसम्बर 1884 को बिहार के तत्कालीन सारण जिले (अब सीवान) के जीरादेई नामक गाँव में हुआ था।
उनके पिता का नाम महादेव सहाय था और वो संस्कृत एवं फारसी के विद्वान थे एवं उनकी माता का नाम कमलेश्वरी देवी थीं ।
1962 में डॉ राजेंद्र प्रसाद को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
Names of president of India / भारत के राष्ट्रपतियों के नाम
तो आइये देखते हैं भारत के राष्ट्रपतियों के नाम – president of India list in Hindi
नाम | कार्य काल |
डॉ. राजेंद्र प्रसाद (1884-1963) | January 26, 1950 – May 13, 1962 |
डॉ. सर्वेपल्ली राधा कृष्णन (1888-1975) | May 13, 1962 – May 13, 1967 |
डॉ. ज़ाकिर हुसैन (1897-1969) | May 13, 1967 – May 03, 1969 |
वराहगिरी वेंकटगिरि (1884-1980) (Acting) | May 03, 1969 – July 20, 1969 |
जस्टिस मोहम्मद हिदायतुल्लाह (1905-1992) (Acting) | July 20, 1969 – August 24, 1969 |
वराहगिरी वेंकटगिरि (1884-1980) | August 24, 1969 – August 24, 1974 |
फखरुद्दीन अली अहमद (1905-1977) | August 24, 1974 – February 11, 1977 |
बी. डी. जट्टी (1913-2002) (Acting) | February 11, 1977 – July 25, 1977 |
नीलम संजीव रेड्डी (1913-1996) | July 25, 1977 – July 25, 1982 |
ज्ञानी जैल सिंह (1916-1994) | July 25, 1982 – July 25, 1987 |
आर वेंकटरमन (1910-2009) | July 25, 1987 – July 25, 1992 |
डॉ. शंकर दयाल शर्मा (1918-1999) | July 25, 1992 – July 25, 1997 |
के. आर. नारायणन (1920-2005) | July 25, 1997 – July 25, 2002 |
डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम (1931-2015) | July 25, 2002 – July 25, 2007 |
श्रीमती. प्रतिभा देव सिंह पाटिल (Birth-1934) | July 25, 2007 – July 25, 2012 |
श्री प्रणब मुखर्जी (Birth-1935) | July 25, 2012 – July 25, 2017 |
श्री राम नाथ कोविंद (Birth-1945) | July 25, 2017 – Incumbent |
भारत की पहली महिला राष्ट्र पति – india female president
भारत की पहली महिला राष्ट्र पति श्रीमती. प्रतिभा देव सिंह पाटिल थीं। उनका कार्यकाल July 25, 2007 – July 25, 2012 तक था।
आपको यह भी पसंद आएगा – भारत में IIT के लिस्ट
- Work From Home Jobs : घर बैठकर कमा सकते हैं 10000 से 1 लाख रुपये प्रति माह
- Global warming in hindi – Essay on global warming in hindi
- PM KISAN – Pradhan mantri kisan yojana
- World Homeopathy Day – वर्ल्ड होमियोपैथी डे – 10th April
- World Health Day | विश्व स्वास्थ्य दिवस ( world health day in Hindi )
340 total views, 1 views today